
🤝हमारे कार्य
निःशुल्क परीक्षण एवं वितरण शिविर
भारत सरकार की ADIP योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन के सहयोग से दिव्यांगजनों का निःशुल्क परीक्षण और सहायक उपकरण वितरण।
S R Trust — निःशुल्क परीक्षण एवं वितरण शिविर
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग) की ADIP योजना के अंतर्गत एस आर ट्रस्ट 'सामाजिक अधिकारिता शिविर' लगाता है। शिविर में विशेषज्ञ टीम दिव्यांगजनों का मौके पर परीक्षण करती है, नाप लेती है और तय तिथि पर कैलिपर, कृत्रिम अंग व अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए जाते हैं।
हमारा विज़न
हर पात्र दिव्यांगजन तक उसके घर के पास ही सही सहायक उपकरण पहुँचे।
हमारा मिशन
हर जिले में व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ ज़रूरतमंदों तक पहुँचाना।
हम इस क्षेत्र में क्या करते हैं
- ✓मौके पर परीक्षण एवं नाप (On-the-spot assessment)
- ✓जिला प्रशासन एवं ALIMCO के साथ समन्वय
- ✓UDID कार्ड / दिव्यांग प्रमाण पत्र (40%+) वाले पात्र लाभार्थी
- ✓पूरी तरह निःशुल्क वितरण
कार्य की झलकियाँ








